फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित ब्लॉक ममदोट में बीएसएफ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में निरंतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवा रही है। सीमावर्ती गांव लक्खा सिंह वाला हिठाड़ में चेक पोस्ट एलएस वाला के कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में मेडिकल कैंप लगाया गया। इसका उद्घाउटन 158 बटालियन के सेकेंड कमांडेंट बीएन राउत ने किया। शिविर में 300 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई। इस मौके पर बटालियन के डिप्टी कमांडेंट भूपेन्द्र कुमार, डिप्टी कमांडेंट सरबजीत सिंह, सहायक कमांडेंट अरबिंद कुमार, सहायक कमांडेंट राम जीत सिंह, बटालियन के इंटेलिजेंस विंग के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ठाकुर, जसविंदर सिंह ममदोट ब्लाक शिक्षा अधिकारी , हेड टीचर गुरबचन सिंह, मास्टर अमन कंबोज, श्रीमती राजवंत कौर सरपंच लंखा वाला हिठाड, नंबरदार तिलकराज सिंह, पूर्व सरपंच मंगल सिंह चेयरमैन डिफेंस कमेटी, सरपंच सुरजीत सिंह गोटा बस्ती जसकरण सिंह आदि कैंप में उपस्थित थे।