एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि नवीन अरोड़ा की हत्या करवाने वाले मास्टरमाइंड जतन काली को काबू कर लिया है। जतन काली को जब पुलिस पकड़ने के लिए पीछा कर रही थी तो जतन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जो पुलिस की वाहन के शीशे की खिड़की पर गोलियां लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने पर जतन गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक के साथ सड़क पर गिरा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया है। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। \