फगवाड़ा के मोहल्ला कोटरानी में एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे सतनामपुरा थाना के एएसआई सुखजिंदर सिंह ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आशु पुत्र रशपाल सिंह के रूप में हुई है। वह मोहल्ला कोटरानी में जसवंत सिंह के घर पत्नी के साथ किराए पर रहता था। मृतक किसी के साथ ट्रक पर हेल्पर के तौर पर गया था और दो दिन पहले ही लौटा था। सूत्रों से पता चला है कि उसकी पत्नी दो दिन पहले उससे नाराज हो कर कहीं चली गई थी और उसी परेशानी में उसने यह कदम उठा लिया।