फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में एक घर से 12 तोले सोने के गहने चोरी मामले में नौकरानी गिरफ्तार

कोटकपूरा की थाना सिटी पुलिस ने एक घर से करीब 12 तोले सोने के आभूषण चोरी होने के मामले को सुलझाते हुए घर की नौकरानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला काजियां निवासी बिंदू के रूप में हुई है, जो पिछले करीब छह महीनों से शिकायतकर्ता के घर में काम कर रही थी। पुलिस के अनुसार पुराना शहर निवासी ओम प्रकाश जोशी अपनी पत्नी के साथ धार्मिक यात्रा पर गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर की दराज में रखे करीब 12 तोले सोने के आभूषण गायब थे। परिवार ने अपने स्तर पर जांच की तो नौकरानी बिंदू पर शक हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना सिटी के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। रिमांड के दौरान पूछताछ कर चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें