गुरु रविदास मिशन एंड वेलफेयर कमेटी खोथड़ां रोड फगवाड़ा की ओर से गुरु रविदास महाराज जी का 649वां प्रकाश पर्व 8 फरवरी दिन रविवार को मोहल्ला शहीद भगत सिंह नगर खोथड़ा रोड फगवाड़ा में हर साल की तरह बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। कमेटी प्रधान हरभजन लाल की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में सुबह श्री सुखमनी साहिब के पाठ किए गए। पाठ के भोग उपरांत भाई रुपिंदर सिंह रूप लुधियाना वालों के जत्थे ने संगतों को गुरबाणी कीर्तन श्रवण करवाया। समागम के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में रूप लाल रूप और सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन और दर्शन पर विचार प्रस्तुत किए। लंगर की सेवा अटूट रूप से वितरित की गई।