फिरोजपुर स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ऑब्जर्वर एवं पूर्व सांसद जसबीर सिंह गिल (डिंपा) ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को संगरूर में होने वाली राहुल गांधी की रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस रैली में फिरोजपुर से तीन हजार से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे। डिंपा ने कहा कि पंजाब में नशे के कारण बड़ी संख्या में नौजवानों की मौत हो रही है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने दावा किया कि इस बार पंजाब में आम आदमी पार्टी की स्थिति बेहद खराब है और जनता का उससे मोहभंग हो चुका है।