मंगलवार को मोगा में हुई तेज बारिश ने हरगोबिंद नगर इलाके में तबाही मचा दी। इलाके से होकर गुजरने वाले सैम नाले की बांध टूट गई, जिससे नाले का पानी कॉलोनियों और घरों में घुस गया।पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि कई घरों के पिछले हिस्सों और खेतों में पानी भर गया। इससे कई मकानों की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं। कुछ मकानों की चारदीवारी भी पानी की चपेट में आकर गिर गई। आज बुध बार की सुबह लोगो ने परेशान होकर मोगा कोटकपूरा रोड जाम करके प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन शुरू की हे ।स्थानीय लोगों ने बताया कि वे पिछले 10–12 वर्षों से यहाँ रह रहे हैं, लेकिन पहली बार इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा है। उनका कहना है कि सैम नाले की सफाई नहीं की गई जो कि पूरे गंदगी में भरी हुई थी बारिश करके शहर के सारे पानी इसमें आ गया जो ओवरफ्लो होगया और एक दो जगह पर बांध भी टूट गया। कॉलोनी के पिछले हिस्से खेत हे ओर खेत के मालिक ने अपनी जमीन से मिट्टी निकालकर बेच दी थी, जिससे पीछे का इलाका गहरा हो गया। अब जब सैम की पानी वहां तक पहुंचे तो मिट्टी ढीली हो गई और मकानों की नींव को नुकसान पहुँचाया। बहा रह रहे अधिकांश परिवार मजदूरी करके गुज़ारा करते हैं, और उनके लिए यह नुकसान बहुत बड़ा है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि सैम नाले की नियमित सफाई करवाई जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। यदि बारिश फिर हुई तो कई मकानों के पूरी तरह से तबाह होने का खतरा है। जब तक प्रशासन कोई हाल नहीं करते हे तब तक रोष प्रदर्शन जारी रहेगा सारे हरगोबिंद नगर पानी चपेट में आ गया प्रशासन सोते हुए नजर आया किसीने आकर नहीं देखा न हो कोई मदद की हे ।