कपूरथला के गांव धालीवाल बेट एक विवाहिता की हत्या हुआ है। मृतका राजबीर कौर के मायके वालों ने सास और पति पर गला दबाकर हत्या करने के आरोप लगाया है। ढिलवां थाना पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर सास और पति के खिलाफ केस दर्ज कर सास मनजिंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी पति अमृतपाल सिंह उर्फ जीता फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।