फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएमबी नर्सरी ग्राउंड में ‘इक शाम भगवान शिव दे नाम’ का भव्य आयोजन, कैलाश खेर के भजनों ने बांधा समां

शाहिल शर्मा Updated Mon, 20 Jul 2026 04:25 PM IST

बीबीएमबी नर्सरी ग्राउंड, सेक्टर-2 में शनिवार शाम आयोजित भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘इक शाम भगवान शिव दे नाम’ श्रद्धा, भक्ति और संगीत का अनुपम संगम बन गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में प्रसिद्ध सूफी गायक एवं पद्मश्री सम्मानित कैलाश खेर ने अपने लोकप्रिय कैलासा बैंड के साथ भगवान शिव को समर्पित भजनों और सूफी संगीत की ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी कि पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कार्यक्रम में कंडी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में शिव भक्त, श्रद्धालु और संगीत प्रेमी पहुंचे। बीबीएमबी नर्सरी ग्राउंड हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। जैसे ही कैलाश खेर मंच पर पहुंचे, दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजन और सूफी रचनाएं प्रस्तुत कीं, जिन पर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें