फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की कोठी घेरने निकले मनरेगा कर्मचारियों पर पुलिस ने किया बल प्रयोग, कई हिरासत में

अपनी लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे मनरेगा कर्मचारियों ने रविवार को कैबिनेट मंत्री की कोठी का घेराव करने के लिए मार्च निकाला, लेकिन मलौद चौक के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस वाहनों में बैठाकर ले गई। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मंत्री की कोठी का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया और आगे बढ़ने नहीं दिया। उनका आरोप है कि बिना किसी उकसावे के उन्हें हिरासत में लिया गया, जबकि वे केवल अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, एसपी जसवीर सह का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के पास मंत्री की कोठी तक मार्च निकालने की कोई अनुमति नहीं थी। इसके अलावा एसडीएम खन्ना ने धारा-163 के तहत आदेश लागू किए गए थे, जिनका उल्लंघन होने की आशंका के चलते पुलिस ने उन्हें रोका। पुलिस के अनुसार भीड़ को तितर-बितर करने के लिए केवल आवश्यक और सीमित बल का प्रयोग किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें