पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष की भूमिका निभा रहे कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ मोहाली पुलिस द्वारा दर्ज किए गए केस के विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता सरकार की आलोचना कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद डॉ. अमर सिंह ने कहा सरकार हम सब पर मुकदमे दर्ज कर रही है, जिसका हम डट कर मुकाबला करेंगे।