फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरडी ग्रुप ने श्री खुरालगढ़ साहिब के दर्शनों के लिए रवाना किया पहला जत्था

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 04 Jan 2026 05:38 PM IST

जीआरडी ग्रुप ने सतगुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में बेगमपुरा धाम श्री खुरालगढ़ साहिब (गढ़शंकर) की पवित्र यात्रा के लिये पहले जत्थे को आज मोहल्ला कौलसर खोथड़ां रोड फगवाड़ा से रवाना किया। फगवाड़ा सर्कल की समूह संगत के सहयोग से जत्थे को रवाना करते हुए ज्ञानी हरभजन सिंह कौल ने सरबत के भले और रविदासिया कौम की चढ़दी कला के लिये अरदास की। जिसके पश्चात सतगुरु रविदास महाराज के जयकारों के साथ जत्था रवाना हुआ। इस दौरान भागमल कौलसर, मोहन लाल फगवाड़ा, ओम प्रकाश पाल, गुरमेल चंद व कमलजीत खोथड़ां पूर्व सरपंच ने कहा कि जीआरडी ग्रुप ने देश-विदेश में रहने वाली संगत को सतगुरु रविदास महाराज से जुड़े पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन करवाने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत हर माह श्रद्धालुओं का एक जत्था भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के आयोजन का उद्देश्य संगत को सतगुरु रविदास महाराज की पवित्र बाणी व शिक्षाओं से मार्गदर्शन लेने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वर्तमान पीढ़ी को गुरु साहिब के सपनों के बेगमपुरा की स्थापना के लिए तैयार किया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें