फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पहली बार ब्रेल लिपि में मुद्रित कैलेंडर जारी

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 04 Jan 2026 05:26 PM IST

नेत्रहीनों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार करने वाले ब्रेल प्रणाली के जनक लुई ब्रेल की 217वीं जयंती के अवसर पर आज होशियारपुर में एक अनूठी पहल की गई। इस अवसर पर डिसेबल्ड पर्सन्स वेलफेयर सोसायटी, होशियारपुर द्वारा प्रदेश में पहली बार विशेष रूप से नेत्रहीनों के लिए तैयार वर्ष 2026 का ब्रेल लिपि में मुद्रित कैलेंडर जारी किया गया। इस मौके पर तकनीक और ब्रेल लिपि विषय पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें चंडीगढ़ से आए नेत्रहीन शिक्षक कुलवंत सिंह मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने ब्रेल लिपि, लुई ब्रेल के योगदान और नेत्रहीनों के लिए तकनीक के उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होशियारपुर की उपायुक्त आशिका जैन रहीं। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए जिला प्रशासन और रेड क्रॉस की ओर से इसे आगे बढ़ाने में सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा रेड क्रॉस के सहयोग से जिला डिजिटल लाइब्रेरी में ब्रेल साहित्य के लिए एक रिसोर्स सेंटर स्थापित किए जाने की भी घोषणा की। सोसायटी के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि सोसायटी द्वारा शीघ्र ही होशियारपुर में ब्रेल लिपि सिखाने से संबंधित एक कोर्स शुरू किया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें