राज्य विधयक खोज, सिखलाई परिषद् पंजाब और जिला शिक्षा विभाग सेकेंडरी पठानकोट द्वारा किशोर शिक्षा प्रोग्राम के अंतर्गत जिला स्तरीय वर्ल्ड एड्स दिवस का प्रोग्राम पीएम श्री लाला लाजपत राय सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर लड़के में प्रिंसिपल तृप्ता रानी की अध्यक्षता में करवाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राजेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी पठानकोट, मनप्रीत मग्गो डीपीएम अमृतसर ने भाग लिया। वशिष्ठ अतिथि सिविल अस्पताल पठानकोट डॉ. परविंदर एसएमओ एआरटी सेंटर ने भाग लिया। जिला एईपी कॉर्डिनेटर कौशल कुमार ने बताया कि आज सुजानपुर स्कूल से आज एड्स जागरूक साइकिल रैली में निकाली गई। पोस्टर कंपीटिशन और सेमिनार करवाया गया। डॉ परविंदर ने बताया कि विश्व एड्स दिवस 1988 के बाद से 1 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढाना और इस बीमारी से जिसकी मौत हो गई है उनका शोक मनना है। सरकार और स्वास्थ्य अधिकारी, ग़ैर सरकारी संगठन और दुनिया भर में लोग अक्सर एड्स की रोकथाम और नियंत्रण पर शिक्षा के साथ, इस दिन का निरीक्षण करते हैं। इस मौके पर पुनीत कुमार, जिला अध्यक्ष एड्स प्रोग्राम, शिखा धवन प्रोजेक्ट डायरेक्टर, अंजू, शिखा, अनुपम बजाज, मधु आर्या, अनु महाजन,सुषमा रानी, अनु ढींगरा, अनामिका, किरण, रजनी, पंकज, विदुषी , इंदु, सुरिंदर, नवनीत शर्मा, राजेश, प्रदीप, संजीव, संदीप, अमित गुप्ता शिवानी, भवानी सिंह, निधि महाजन आदि मौजूद थे।