फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में स्कूल के बच्चों को दी कानूनी सहायता की जानकारी

फिरोजपुर जिला कानून सेवाएं अथॉरिटी की तरफ से सरकारी हाई स्कूल झोंक हरिहर में वीरवार को कानूनी साक्षरता के संबंध में जागरुकता सेमिनार लगाया गया। इसकी अध्यक्षता चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला कानून सेवाएं अथॉरिटी की सचिव अनुराधा ने की। अनुराधा ने बताया कि विभाग की तरफ से फिरोजपुर के विभिन्न सरकारी हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लीगल लिटरेसी क्लब खोले गए हैं। उनकी तरफ से पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को विभिन्न गतिविधियां करवाई जाती हैं। विभाग की तरफ से मुफ्त कानूनी सेवाएं भी मुहैया कराई जाती है। इस संबंधी उन्होंने स्कूल के बच्चों को जागरूक किया, ताकि जरूरत पड़ने पर वह मुफ्त कानूनी सेवाएं की सहायता प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें