फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में किसान जत्थेबंदियों ने बीजेपी दफ्तर के बाहर मोदी और ट्रंप का पुतला फूंका

मोगा में विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने भारत-अमेरिका ट्रेड समझौते के विरोध में बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश में पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। किसान नेताओं ने बताया कि पूरे पंजाब में बीजेपी दफ्तरों के बाहर भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड समझौते के विरोध में मोदी और ट्रंप के पुतले फूंके गए हैं। किसान नेताओं का कहना है कि यदि यह ट्रेड समझौता लागू होता है तो इसका देश के किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि समझौते से कृषि क्षेत्र को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए केंद्र सरकार को इसे तुरंत रद्द करना चाहिए। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें