फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममदोट में जमीन विवाद से आहत होकर नौजवान ने निगला जहर, मौत

फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट के नजदीकी गांव लखमीर के उताड़ (भट्टियां) में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद से तंग आकर एक नौजवान ने जहरीली वस्तु निगल खुदकुशी कर ली है। मरने से पूर्व कुछेक आरोपियों के नाम भी लिए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के मुताबिक गुरप्रीत सिंह ने 30 जून को सोशल मीडिया पर लाइव होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। गंभीर हालत में उसे पहले ममदोट के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से फिरोजपुर, गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट और बाद में एम्स बठिंडा रेफर किया गया। करीब 11 दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया कि करीब 10-12 वर्ष पहले खरीदी गई जमीन को लेकर दूसरी पक्ष से लगातार विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि दूसरी तरफ के कुछ लोग लंबे समय से उनके परिवार को परेशान और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे, जिससे उनका बेटा गहरे तनाव में था। इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, डीएसपी कर्ण शर्मा ने कहा कि उक्त मामले की बारीकी से तहकीकात की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें