फिरोजपुर की सीजेएम अनुराधा ने आज बाढ़ प्रभावित गांव बंडाला और अन्य गांव का दौरा किया। एनडीआरएफ की टीमों के साथ नाव पर बैठकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी और उनकी समस्याएं भी सुनीं । इस मौके पर सीजेएम अनुराधा ने कहा कि उन्हें हाईकोर्ट से आदेश है कि वे अपने जिले में बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। उन्होंने जिले में 17 टीमें में ज्यूडिशियल की गठित की हैं। सभी टीमें बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रही है। उनकी टीमों ने पहले बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर लोगों से बातचीत की और उनको किस चीज की जरूरत है। ये जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। उसके मुताबिक उन्होंने वह सभी चीजें इकट्ठी करके उन्हीं जगहों पर भेजी जहां पर लोगों को जरूरत थी। उन्होंने कहा कि वह बाढ़ पीड़ित गांव में जा रहे हैं और वहां पर बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने घर नहीं छोड़ना चाहते हैं। कई ऐसे लोग हैं जो अपने पशुओं को अकेला छोड़ना नहीं चाहते हैं, उनके कारण वह पानी में घरों की छतों पर रह रहे हैं। पशुओं की सेवा कर रहे हैं।