फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में सेना बेस के एक हजार मीटर दायरे में अवैध निर्माण जारी

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Feb 2026 07:20 PM IST

पठानकोट जिला सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील माना जाता है और चारों तरफ सेना बेस होने के कारण इमारतों की उसारी पर पाबंदियां हैं। इसके बावजूद एम्युनिशन डंप और डिपो के 1 हजार मीटर दायरे में अवैध निर्माण धड़ल्ले से जारी हैं। कई इमारतें सेना बेस की दीवारों के पास तक बन चुकी हैं। नगर निगम को इस पर पूरी जानकारी होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सेना के जवान ने बताया कि अवैध निर्माण को रोकने के लिए नोटिस दिए जा चुके हैं लेकिन नागरिक सुरक्षा को खतरा लगातार बना हुआ है। एम्युनिशन डंप में बुलेट, ग्रेनेड, बम, शेल्स, माइन, रॉकेट और मिसाइल जैसी विस्फोटक सामग्री रखी जाती है। इसके पास हादसा होने की स्थिति में क्षेत्र को खाली करवाना पड़ता है। इसके लिए 1903 में द वर्क्स ऑफ डिफेंस एक्ट लागू किया गया था। पिछले 25 साल में पठानकोट के मामून स्थित डंप में आग और धमाके की घटनाएं हुई हैं। हाल के वर्षों में डलहौजी रोड, मिशन रोड, एयरबेस और पठानकोट-जालंधर हाईवे के पास सैंकड़ों अवैध निर्माण हुए हैं। नगर निगम अधिकारी और एटीपी राकेश कुमार ने कहा कि कई नोटिस दिए जा चुके हैं और जल्द कार्रवाई की जाएगी। आप पार्टी के हलका पठानकोट इंचार्ज विभूति शर्मा ने कहा कि देश की सुरक्षा में किसी भी लापरवाही की अनुमति नहीं दी जाएगी और डीसी के ध्यान में मामला ला कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें