फिरोजपुर के गांव कुतुबुद्दीन में बाढ़ का पानी बहुत भरा हुआ है। वहां पर सौ परिवार रहता है, जो मकान की छतों पर चढ़कर रह रहे हैं । गांव कुतुबुद्दीन के लोगों का कहना है कि उनको कोई सरकारी मदद नहीं पहुंच रही है। समाजसेवी संस्थाएं उनकी सेवा कर रही है। समाजसेवी संस्थाओं द्वारा उन्हें तिरपालें भी दी गई है। उनके पास अपनी निजी नाव है जिसके जरिए वह आ जा रहे हैं। खाने-पीने का सामान लेकर गांव में जा रहे हैं।