हिमाचल-पंजाब की पुलिस ने दोनों राज्यों की सीमाओं पर की नाकेबंदी, हर वाहन की जांच दिल्ली हमले के बाद देशभर में अलर्ट जारी होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश के प्रमुख उद्योग केंद्र संसारपुर टैरस की पुलिस की तरफ से पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर नाका लगाकर आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। इसी तरह से कस्बा तलवाड़ा की पुलिस भी हिमाचल की सीमा पर नाके लगाकर गहनता से आवागमन करने वाले लोगों व वाहनों की चेकिंग की जा रही है। संसारपुर टैरस स्थित चौकी इंचार्ज संजय शर्मा ने बताया कि पंजाब के जिला होशियारपुर के कस्बा तलवाड़ा के साथ लगती हिमाचल की सीमा पर स्थित संसारपुर टेरेस और कस्बे के दूसरी रामगढ़ सीकरी आदि जो पंजाब की सीमा के साथ लगते इंटर स्टेट नाकों पर हिमाचल पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पर संसारपुर टेरेस, रामगढ़ सीकरी व शाह नहर बैराज के साथ लगती हिमाचल के सीमांत क्षेत्र पर पुलिस नाकों पर लोगों की जांच करने का क्रम हिमाचल प्रदेश की पुलिस द्वारा जारी है। दोनों राज्यों की सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरों के साथ पुलिस नाकों पर कड़ सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होने कहा कि पुलिस कर्मियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो में हर स्तर पर हर नाके, हर बैरियर्स पर कड़ी चेकिंग करते हुए अवांछित तत्वों, अपराधियों, नशा तस्करो व अवैध शराब के स्मगलिंग को पूरी तरह से रोकना है।