फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नंबर 24 में AAP को बड़ा समर्थन, मौजूदा पार्षद हेमलता भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल

शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 06:20 PM IST

मोगा वार्ड नंबर 24 से आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा समर्थन मिला, जब मौजूदा पार्षद हेम लता जी ने आज भाजपा को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने हेम लता को स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने और प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। वार्ड नंबर 7 में बड़ी संख्या में परिवारों का पार्टी से जुड़ना लोगों के विश्वास को दशार्ता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार दिन-प्रतिदिन और मजबूत हो रहा है तथा पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक परिवार को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें