फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर शहर की मंडी में गेहूं के लगे ढेर, शुरू नहीं हुई खरीद

फिरोजपुर शहर की अनाज मंडी में गेहूं के ढेर लगे हैं, लेकिन कोई खरीदार नहीं आया है। मार्केट कमेटी फिरोजपुर शहर के चेयरमैन बलराज सिंह कटोरा ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित गेहूं को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार से गेहूं की जांच करने की अपील की थी, उसी सिलसिले में केंद्र से टीम आज फिरोजपुर पहुंच रही हैं। चेयरमैन कटोरा ने यह भी कहा कि उसके बाद खरीद शुरू कर दी जाएगी। उधर, जिला मंडी अधिकारी जश्नदीप सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से नये मापदंड आने पर खरीद शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें