फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

फिरोजपुर के सीमांत बाढ़ प्रभावित गांवों का सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने दौरा कर लोगों की मुश्किलें सुनीं। मंत्री ने कहा कि फिरोजपुर के टापू कालू वाला में फंसे परिवारों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है, जो परिवार वहां रह रहे हैं उन्हें प्रत्येक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। टापू से दो गर्भवती महिलाओं को अस्पताल शिफ्ट किया, एक के बच्ची हुई है। सेहतमंत्री शनिवार यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थे। सेहतमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सबसे पहले लोगों को बचाना और उनकी मदद करनी होती है, जो वो कर रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए 323 मोबाइल वैन जो चिकित्सा सामग्री से लैस हैं , बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर ग्रामीणों को सेहत सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। फिरोजपुर और तरनतारन की हजारों एकड़ जमीन पर लगी फसल डूब चुकी है। पानी उतरने पर निरीक्षण कर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद मंत्री ने सिविल अस्पताल का दौरा कर स्टाफ और मरीजों से बातचीत की है। एक सवाल पर मंत्री ने कहा फिरोजपुर सिविल अस्पताल में दस दिन के भीतर डाक्टरों के खाली पड़े पद भर दिए जाएंगे। क्योंकि पूरे पंजाब में एक हजार डाक्टरों की भर्ती की गई हैं। इसके अलावा चार सौ नर्सों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। अब सरकारी अस्पताल में 24 घंटे लोगों को सर्विस मिलेगी। मंत्री ने कहा कि होशियारपुर में हुई घटना के दौरान दस मिनट में एंबुलेंस भेजी गई। अमृतसर से मेडिकल स्टाफ भेज कर पीड़ितों का इलाज कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें