फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन की हरियाली से थाली तक सेहत, दंपती ने रची आत्मनिर्भरता की कहानी

शाहिल शर्मा Updated Sun, 07 Jun 2026 06:23 PM IST

मोगा में एक 65 साल के रिटायर्ड मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी ने अपने घर के आंगन में किचन गार्डन तैयार कर एक मिसाल कायम की है। पिछले 20 वर्षों से वे और उनकी पत्नी चरणजीत कौर अपने किचन गार्डन में उगाई गई ताजी और रसायन-मुक्त सब्जियों का सेवन कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस दौरान परिवार को बाजार से सब्जियां खरीदने की जरूरत नहीं पड़ी। दंपती की मेहनत और लगन का परिणाम है कि उनके आंगन में सालभर विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाई जाती हैं। इनमें कद्दू, भिंडी, करेला, मिर्च, तोरी, लौकी, अरबी, पेठा सहित कई अन्य मौसमी सब्जियां शामिल हैं। रसायन-मुक्त और ताजी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होती हैं। किचन गार्डन न केवल परिवार को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता का भी संदेश देता है। घर के आंगन में किचन गार्डन देखने में बहत आकर्षक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें