फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में खुलेआम हो रहा नशा, खाल प्लॉट में इंजेक्शन लगाता पकड़ा युवक; वीडियो वायरल

शाहिल शर्मा Updated Sun, 07 Jun 2026 05:14 PM IST

मोगा शहर के ड्रग हॉटस्पॉट माने जाने वाले साधाबाला बस्ती क्षेत्र में एक बार फिर नशे की समस्या गंभीर चर्चा का विषय बन गई है। इलाके के आसपास स्थित खाली प्लॉट अब नशेड़ियों के सुरक्षित अड्डों में तब्दील होते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में एक युवक सरेआम नशे का इंजेक्शन लगाता दिखाई दे रहा है उसको किसी बात का कोई डर नहीं हे। साधाबाला बस्ती और गिल रोड के आसपास मौजूद कई खाली प्लॉटों में नशे से जुड़ी सामग्री खुलेआम बिखरी पड़ी है। कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र के नजदीक दो युवकों के शव बरामद हुए थे। चर्चा यह भी रही कि शवों के पास इंजेक्शन मिले थे। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। स्थानीय निवासी सोनू अरोड़ा ने बताया कि गिल रोड क्षेत्र में कई खाली प्लॉट ऐसे हैं, जहां खुलेआम नशा किया जाता है। उनका कहना है कि इस संबंध में पुलिस को कई बार शिकायतें दी गई हैं और वीडियो भी भेजे गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान इस इलाके में दो शव भी मिले थे, लेकिन पुलिस की ओर से उनकी मौत के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। सोनू अरोड़ा ने मांग की कि क्षेत्र के सभी खाली प्लॉटों को सुरक्षित तरीके से बंद किया जाए और पुलिस समय-समय पर वहां चेकिंग करे, ताकि नशेड़ियों के जमावड़े और नशे की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत पहले मोगा के डीएसपी को दी गई थी और अब वे इस संबंध में मोगा के एसएसपी को भी शिकायत देंगे, ताकि समस्या का स्थायी समाधान निकल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें