फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने फाजिल्का में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

फाजिल्का में शहीद भगत सिंह मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म निभाई। बाद में परेड का निरीक्षण किया गया। इससे पहले राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास गांव आसफवाला में बने शहीदों के स्मारक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद सैनिकों को भी नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि फाजिल्का, जो एक सीमावर्ती क्षेत्र है, के लोग हमेशा देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं और देश की रक्षा और प्रगति में योगदान दिया है। आज के दिन हम यह संकल्प लें कि हम नशे से दूर रहेंगे, अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे, भाईचारा और आपसी समझ को मजबूत करेंगे और देश की एकता और अखंडता को बनाए रखेंगे। इस मौके पर गवर्नर की पत्नी अनीता कटारिया (पंजाब की फर्स्ट लेडी), डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू, करण फाउंडेशन के फाउंडर करण गिल्होत्रा और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें