लुधियाना-बठिंडा राज मार्ग स्थित हलवारा के कस्बा सुधार बाजार में लुटेरा गिरोह रिटायर्ड सूबेदार की पत्नी के कान से तीन बालियां लूट ले गया। स्विफ्ट कार सवार लुटेरा गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल थीं। लुटरों ने महिला की बालियां लूट कर उसे चलती कार से नीचे धक्का दे दिया जिससे उन्हें चोट आई है।