फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाजिल्का में आए तूफान में रसोई का शेड गिरा, नीचे दबने से लड़की की मौत

Nivedita Updated Fri, 12 Jun 2026 03:03 PM IST

फाजिल्का के सीमावर्ती गांव झंगड़ भैणी में तूफान ने कहर बरपाया। आंधी-तूफान के कारण रसोई का सीमेंट का शेड उड़कर एक लड़की पर गिर गया, जिससे उसकी गर्दन में गंभीर चोट लग गई। घायल लड़की को इलाज के लिए फाजिल्का के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि दो महीने पहले ही लड़की के पिता का निधन हुआ था। अब उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है। लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। गांव निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि सुनीता रानी (18 साल) पुत्री मंगा सिंह गुरुवार को अपने घर में एक शेड के नीचे खड़ी थी। इसी दौरान रसोई का सीमेंट शेड तेज हवाओं के कारण उड़कर उसके ऊपर आ गिरा, जिससे उसकी गर्दन में गंभीर चोट लग गई। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले वर्ष बारिश और बाढ़ के कारण उनका मकान काफी जर्जर हो गया था। उसमें दरारें भी आ चुकी थीं, जिसके चलते शेड तेज हवाओं का दबाव नहीं झेल सका। 6 महीनों के दौरान परिवार में तीसरी मौत गांववासियों ने यह भी बताया कि लड़की के पिता का दो महीने पहले निधन हो चुका है। कुछ समय पूर्व उसके दादा का भी देहांत हो गया था। इस परिवार में पिछले छह महीनों के दौरान यह तीसरी मौत है, जिससे परिवार गहरे सदमे में है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और हरसंभव मदद देने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें