फाजिल्का में एक गरिमामय, भावनात्मक और प्रेरणादायक कन्या सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया अपनी धर्मपत्नी अनीता कटारिया (प्रथम महिला, पंजाब) के साथ विशेष रूप से शामिल हुए। इस समारोह में बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया गया। यह आयोजन अबोहर रोड स्थित सिटी गार्डन पैलेस में सरहद सोशल वेलफेयर सोसायटी एवं कर्ण गिलहोत्रा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 251 नवजन्मी कन्याओं और उनके परिवारों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप बच्चियों और उनके अभिभावकों को साइकिल, कंबल, बेबी सूट, बेबी केयर किट, मदर केयर किट, गिफ्ट हैंपर सहित अन्य उपयोगी सामग्री भेंट की गई