फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में पांच चोरों ने मिलकर एक करियाना दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक पांच चोरों ने बहुत ही मशक्कत से दुकान का शटर तोड़ा और अंदर घुसकर नगदी, इनवर्टर व अन्य सामग्री चोरी कर कर फरार हो गए।