स्थानीय गांव खजूरला में शर्मा और लखनपाल परिवार की तरफ से स्व. बूजा राम, स्व. सोहाग रानी एवं स्व. मोहन लाल शर्मा की मधुर समृति में 5वां फ्री मेडिकल कैंप गुरुद्वारा सिंह सभा में लगाया गया। कैंप का उद्घाटन अप्रवासी भारतीय परमिन्द्र लखनपाल (यूके), उनकी धर्मपत्नी रानी लखनपाल और दविन्द्र लखनपाल (यूके) ने किया। इस कैंप में जरूरतममंदों की आंख, नाक, कान, गले, शुगर, रक्तचाप सहित 70 मरीजों के रक्त के नमूने लेकर कई प्रकार के टेस्ट किए गए। आंखों के ऑपरेशन के लिए चुने गए करीब 60 रोगियों की ऑपरेशन नेत्र विशेषज्ञ डा. एस राजन की देखरेख में किए गए। जबकि दंत रोग से पीड़ित चुने गए 15 मरीजों का इलाज भी फ्री किया जाएगा। रोगियों को दवाएं, और एनकें मुफ्त देने के अलावा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया। शर्मा एवं लखनपाल परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल, ब्लाक समिति फगवाड़ा के पूर्व चेयरमैन गुरदयाल सिंह भुल्लाराई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद वरमानी व पूर्व एसएमओ फगवाड़ा ने कहा कि आजकल की महंगाई में मुफ्त चिकित्सीय सुविधा आर्थिक पक्ष से कमजोर रोगियों के लिये बहुत ही लाभदायक सिद्ध होती है। कैंप के दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे मार्किट कमेटी फगवाड़ा के पूर्व चेयरमैन नरेश भारद्वाज ने भी प्रयास की सराहना करते हुए उपस्थितों को अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखने हेतु प्रेरित किया।