फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनटीएफ ने बरामद की छह किलो से अधिक हेरोइन, दो पिस्तौल और दो वाहन बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2026 11:00 AM IST

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) फिरोजपुर रेंज की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हेरोइन, हथियार और वाहन बरामद किए हैं। एएनटीएफ के एआईजी गुरिंदरबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि 5.530 किलो हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक टोयोटा इटियोस कार भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों के नाभा जेल में बंद आरोपियों से संबंध सामने आए हैं। एएनटीएफ ने नाभा जेल से आरोपियों के मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। जेल में बंद आरोपियों को पूछताछ वास्ते लाया जाएगा। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। दूसरे मामले में एएनटीएफ ने लुधियाना शहर में तेज रफ्तार पीछा करने के बाद दो आरोपियों को काबू किया। इनके कब्जे से दो अत्याधुनिक .30 बोर पिस्तौल, 935 ग्राम हेरोइन और महिंद्रा थार रॉक्स बरामद की गई। जांच में आरोपियों के गुरदासपुर जेल में बंद एक प्रमुख आरोपी से सक्रिय संबंध सामने आए हैं। उक्त आरोपी का फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर मामले से संबंध बताया जा रहा है। ये आरोपी आषीश चोपड़ा गैंग के सदस्य हैं। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों के नेटवर्क और आपराधिक गतिविधियों की गहन जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें