फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में लूट की योजना बना रहे चार आरोपी गिरफ्तार

Nivedita Updated Fri, 26 Jun 2026 02:36 PM IST

मोगा सिटी साउथ पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की साजिश रच रहे एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति लूट-खोह और डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 कृपाण, 1 लोहे का खंडा और 1 डांग बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी साउथ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 111(3), 111(4), 310(4), 110(5), 399 और 402 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उनसे आगे की पूछताछ कर अन्य मामलों का भी खुलासा किया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें