फिरोजपुर की डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने बताया कि सेहत विभाग की तरफ से बाढ़ प्रभावित गांवों में मच्छर मारने के लिए फॉगिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा गांव में पीने वाले पानी के सैंपल भरे जा रहे हैं जो लैब में भेजे जाएंगे। गांव के लोगों से अपील की है कि वह शुद्ध पानी ही पिएं। इसके अलावा मेडिकल टीम गांव में दौरा कर सभी का चेकअप कर दवाइयां बांट रही है।