भाखड़ा बांध के फ्लड गेट दो फुट खोले गए हैं और उनमें से पानी छोड़ा जा रहा है। रूपनगर के डीसी रूपनगर वरजीत सिंह वालिया ने बताया कि ट्रबाइनो द्वारा 36500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि फ्लड गेट से साढ़े सात हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कुल 45000 क्यूसेक पानी में से 23000 क्यूसेक नहरों में जाएगा और सतलुज दरिया में लगभग 22000 क्यूसेक पानी रहेगा। घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। बांध से यह पानी आने वाली स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए छोड़ा जा रहा है। अगर हिमाचल में ओर बरसात होती है तो पानी को कंट्रोल में रखा जा सके। डीसी ने कहा कि अभी तक बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है।