फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में 13 किलो हेरोइन, 400 किलो चूरा पोस्त, एक पिस्तौल व आठ कारतूस के साथ पांच गिरफ्तार

फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि फिरोजपुर सीआईए ऊने 8 किलो 301 ग्राम हेरोइन समेत आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह व गुरप्रीत सिंह पुत्र हरनाम सिंह वासू गट्टी राजोके को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम हेरोइन मंगवाई थी। इसी तरह पुलिस ने आरोप जोगराज सिंह वासी आसल को गिरफ्तार कर 4 किलो 720 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल व 8 कारतूस बरामद किए हैं। उक्त आरोपी के पाकिस्तानी तस्करों संग गहरे संबंध है और ये पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम हेरोइन मंगवा कर आगे सप्लाई करता था। इसी तरह जीरा पुलिस ने 400 किलो चूरा पोस्त के साथ आरोपी हरजिंदर सिंह वासी कमल वाला व गुरविंदर सिंह वासी कालेके हिठाड़ को काबू किया है । ये राजस्थान से ट्रक पर लाद कर चूरा पोस्त लाया था। ये जीरा और फिरोजपुर में लोगों को सप्लाई करता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें