फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाले गुम हुए चार स्टूडेंट

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 25 May 2025 10:47 AM IST

फिरोजपुर पुलिस ने 24 घंटे में लापता हुए चार विद्यार्थियों समेत पांच को ढूंढ कर उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया है। ये लोग शुक्रवार शाम पांच बजे से लापता थे। डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि चार विद्यार्थी गुरजीत सिंह, गुरदित्त सिंह, लव, विश्वदीप सिंह और एक इन्वर्टर मैकेनिक वरिंदर सिंह जो शुक्रवार शाम से लापता थे उन्हें शनिवार शाम 5:00 बजे के करीब ढूंढ लिया है। सभी बच्चों को उनके अभिभावकों के हवाले कर दिया है। ये सभी शुक्रवार की शाम से लापता थे और उनके मोबाइल भी बंद थे। पुलिस ने आधुनिक तकनीक के आधार पर इन सभी को तलाश लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें