फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर: डीआरएम ने सेवानिवृत 31 रेलकर्मियों को किया 11.82 करोड़ रुपये का समापन देय भुगतान

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 09 Jan 2026 05:42 PM IST

फिरोजपुर रेल डिवीजन में शुक्रवार को सेवानिवृत 31 रेलकर्मियों को लगभग 11.82 करोड़ रुपये समापन देय का भुगतान मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने किया। इन कर्मचारियों की सेवानिवृति 31 दिसम्बर 2025 को हो गई थी। सेवानिवृत के पश्चात् 6 तरह का भुगतान किया जाता है जिसमें पीपीओ, ग्रेचुएटी, कम्मुटेशन, लीव इन कैशमेंट, जीआईएस तथा पीएफ शामिल है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने सेवानिवृत रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा की गई रेल सेवा हेतू आभार व्यक्त किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आपका जीवन स्वस्थ, सुखद और समृद्ध हो। उन्होंने सभी सेवानिवृत रेलकर्मियों से कहा कि अपनी पेमेंट का उपयोग सोच-समझ कर करें तथा अपने रूचि के अनुरूप स्वंय को व्यस्त रखे ताकि सेहतमंद बने रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी साक्षी सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता/समन्वय सुमित खुल्लर, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता भूपेन्द्र, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राहुल देव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें