फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर के गुरुसेवक ने थाईलैंड में जीता गोल्ड, हुआ भव्य स्वागत

फिरोजपुर सरहदी जिला के ब्लॉक ममदोट का रहने वाले गुरुसेवक सिंह ने थाईलैंड में हुई एशियन रोइंग इनडोर चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीता है। फिरोजपुर पहुंचने पर गुरुसेवक सिंह का परिवार, जिला स्पोर्ट्स अधिकारी और लोगों ने ढोल के साथ स्वागत किया। फिरोजपुर देहाती विधायक के पिता और अधिकारियों ने कहा कि गुरुसेवक सिंह ने देश का नाम रोशन किया है जो थाइलैंड में हुई एशियन रोइंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीत कर आया है। वहीं गुरुसेवक सिंह ने कहा कि बहुत खुशी कि मैं अपने देश और अपने जिले के साथ अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। मैं पिछले काफी सालों से रोइंग खेल रहा हूं। साल 2025 एशियन रोइंग इनडोर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर आया हूं। इसमें 48 एशियन देशों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें