फगवाड़ा के पलाही गेट क्षेत्र में गत रात में गोलियां चलने से दहशत फैल गई। थाना सिटी पुलिस ने फायरिंग करने के मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ इरादा कत्ल व अन्य धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। कुलजीत बसरा (पूर्व शिव सेना नेता) निवासी पलाही गेट फगवाड़ा ने पुलिस को बताया कि देर रात उसकी मोबाइल फोन पर आतिश उर्फ धोड़ा निवासी पलाही गेट के साथ बहस हुई थी। चंद मिनट बाद ही आतिश उर्फ धोड़ा व राहुल व तीन- चार अज्ञात व्यक्ति उसके घर आ धमके और फायरिंग करने लगे। हालांकि इस गोलीबारी में किसी तरह का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन गोलियों की आवाज के साथ पूरे इलाके में दहशत फैल गई।