फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाय में पीएचसी सेंटर की कृष्णा डायग्नॉस्टिक लैब में आग, सामान जला

Nivedita Updated Fri, 29 May 2026 08:49 AM IST

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय के पीएचसी सेंटर स्थित कृष्णा डायग्नॉस्टिक लैबोरेटरी में आग लग गई। यह लैब लोहे के टीन से बनी हुई है। बताया जा रहा है कि लैब के पीछे की तरफ किसी ने डिस्पोजल कचरे को आग लगा दी, जिसके चलते टीन की दीवारें गर्म होती रहीं और अंदर रखा लकड़ी का सामान को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने लैब के अंदर रखे कंप्यूटर और टेस्टिंग उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे काफी नुकसान हुआ। इस लैब में गरीब परिवारों के टेस्ट किए जाते थे, इसलिए इस घटना से क्षेत्र के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौके पर मौजूद लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया और बड़ी घटना होने से बचा लिया। अस्पताल के स्टाफ सदस्य तीर्थ ने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण पीछे जलाया गया डिस्पोजल कचरा ही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें