फिरोजपुर के जिले के 10वीं और 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्राओं ने एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू और डीसी दीपशिखा शर्मा के साथ दिन बिताया। यह पंजाब सरकार की एक अनोखी योजना के मुताबिक हुआ है ताकि विद्यार्थी अपनी जीवन में पढ़ाई संबंधी और एसएसपी और डीसी अपने शिक्षा संबंधी बच्चों को जागरूक कर सके। बच्चों ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है, उनमें अनमोलप्रीत कौर, जोबनप्रीत कौर, निर्मल रानी, मनवीर कौर, सोनाक्षी व पलकदीप कौर शामिल हैं। इन सभी ने मंगलवार को पूरा दिन डीसी और एसएसपी के साथ बिताया। उनके निवास स्थान में उनके साथ नाश्ता भी किया। उनके कामकाज को भी समझा।