फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर पुलिस ने 5 तस्करों की 9 करोड़ की संपत्ति सीज की

फिरोजपुर के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 तस्करों की 9 करोड़ चार लाख पंद्रह हजार 748 रुपये की संपत्ति सीज की है। तस्कर तेजपाल सिंह उर्फ फौजी वासी कलेर की 40 लाख 70000 की संपत्ति सीज की है। इसी तरह तस्कर निशान सिंह वासी डालेके, थाना तरनतारण की 7 करोड़ चार लाख 20000 रुपये की संपत्ति सीज की है। तस्कर हरदीप सिंह वासी ठठी सोहल, तरनतारन की 47 लाख 98 हजार 548 रुपये की संपत्ति सीज की है। इसके अलावा तस्कर आकाशदीप वासी रोड़ा वाली की 45 लाख 70000 रुपये की संपत्ति और तस्कर हरजिंदर सिंह वासी वैरोवाल की 65 लाख 57 हजार 200 रुपये की संपत्ति सीज की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें