फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में पुलिस के डर से युवक तालाब में कूदा, मौत

मोगा के गांव मलियांवाला में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस की रेड के डर से एक युवक ने तालाब में छलांग लगाकर अपनी जान गंवा दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय जगदीप सिंह के रूप में हुई है। हालांकि इस मामले में डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मंगलवार को पुलिस पार्टी मृतक के घर के पास से किसी अन्य काम से जा रही थी। पुलिस के अनुसार युवक पर अवैध शराब के कारोबार का शक था। इसी वजह से पुलिस ने घर पर दबिश दी। ऐसे में घबराया युवक पहले घर की छत पर चढ़ा और भागने की कोशिश की। इसके बाद उसने तालाब में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने युवक का शव तालाब से निकालकर मोगा सिविल अस्पताल के बाहर सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें