फिरोजपुर के हुसैनीवाला बार्डर से सटे गांव जल्लोके में किसान कमल ककड़ी (लोटस स्टेम) की खेती कर अन्य फसलों से ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं। किसान ने बताया कि इसके कई फायदे हैं। कमल ककड़ी की सब्जी पोषक तत्वों का खजाना है। यह फाइबर, विटामिन-सी, आयरन और पोटेशियम से भरपूर होती है। एक एकड़ में किसानों को 80 हजार रुपये की कमाई होती है। सरहदी गांव से ये मुंबई बिकने के लिए जाती है।