फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाए में किसान जत्थेबंदियों ने दिया थाना समक्ष धरना

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में किसान जत्थेबंदियों ने थाने के समक्ष धरना दिया। किसान नेताओं का कहना है कि 25 जून को किसान अरुण सिंह जिसकी उम्र 50 साल अपनी बेटी को गुरुहरसहाए रेलवे स्टेशन पर छोड़कर बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था कि रास्ते में बाइक सवार तीन लोगों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अरुण की मौत हो गई। परिजनों को आरोपियों की पहचान नहीं थी। जब पहचान हुई तो थाना में शिकायत दी गई, लेकिन गुरुहरसहाए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही थी। किसान जत्थेबंदियों ने थाने के समक्ष धरना दिया। तब जाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। अब धरना तब तक जारी रहेगा जब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जाएगा। जब तक पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें