फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बब्बू बराड़ ने बैठक की सफलता के लिए वर्करों का आभार जताया

जिला कांग्रेस कमेटी फरीदकोट के प्रधान नवदीप सिंह बब्बू बराड़ ने एक दिन पहले बुधवार को आयोजित "हर बूथ कांग्रेस मजबूत अभियान" की बैठक के सफल आयोजन पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। यह बैठक पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वीरवार को नवदीप सिंह बब्बू बराड़ ने कहा कि बैठक में कांग्रेस के सभी विंगों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भागीदारी निभाई। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आम जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटेंगे और प्रत्येक बूथ पर पार्टी को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें