फिरोजपुर डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक व फ्रेट मनु गर्ग ने बताया कि नूरमहल रेलवे स्टेशन के गुड्स शेड में लेबर शेड, व्हार्फ एरिया, मर्चेंट रूम, पानी की सुविधा और महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है, जिससे काम करने वाले लोगों और व्यापारियों को काफी सुविधा मिलेगी। अब, यहां मालगाड़ियों का स्टॉपेज भी होगा, जिससे व्यापारियों को अपने माल की लोडिंग और अनलोडिंग आसानी से करने में मदद मिलेगी। इससे मालगाड़ियों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और इलाके में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। अब कारोबारियों का सामान समय पर और सुरक्षित तरीके से पहुंचेगा। साथ ही, सड़क के मुकाबले रेलवे एक सस्ता विकल्प होने से उनकी लागत कम होगी और मुनाफा बढ़ेगा। गर्ग ने बताया कि नूरमहल रेलवे स्टेशन पर बना यह नया गुड्स शेड न केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास है, बल्कि यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।