फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर के ममदोट में मंडियों में पड़ा गेहूं, नहीं मिल रहे मजदूर

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 12 May 2025 03:41 PM IST

फिरोजपुर के ममदोट के गांव की कई मंडियों में 6,85000 गेहूं की बोरियां पड़ी है। यह बोरियां बिल्कुल फेंसिंग के साथ सटे गांव की मंडियों में पड़ी है। प्रवासी मजदूर भारत-पाक की जंग को देखते हुए अपने प्रदेश लौट गए हैं। गेहूं की रखवाली जिम्मेदार कर रहे हैं। जिम्मेदार बलवंत सिंह ने बताया कि मंडी फतेह वाला, चक भांगे वाला, हजारा सिंह वाला, राऊके हिठाड़ व डिब्बी खुर्द में लगभग 6,85000 गेहूं की बोरियां पड़ी है। अभी भी दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। यदि जंग पूरी तरह छिड़ जाती है तो उन्हें भी यह सब कुछ छोड़कर सुरक्षित जगह पर पहुंचना पड़ेगा। अनाज की बोरियां इसी तरह मंडियां में पड़ी रहेंगी। यह सब कुछ लिफ्टिंग की देरी के चलते हुआ है। इन गेहूं की बोरियों को अभी तक मंडियों से नहीं उठाया गया है। उनकी ममदोट मार्केट कमेटी लगती है और मार्केट की तरफ से इन गेहूं की बोरियों को अभी तक उनके निश्चित स्थान तक नहीं पहुंचाया गया है। दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति अभी भी बरकरार है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें